दौसा। जिले की थाना सदर व जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई कर सेक्सटॉर्शन के मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलवर भरतपुर के मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 12 एंड्राइड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, 29 सिम, 8860 नगद व एक बोलेरो बरामद की गई है।
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मंगलवार को गश्त पर निकली एसएचओ सदर श्वेता पाठक प्रोबेशनर आरपीएस मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे 21 पर अट्टा बजोरी क्षेत्र में पहुंची तो सर्विस लाइन पर बोलेरो के पास खड़े छह युवक पुलिस को देख इधर उधर भागने लगे, जिन्हें घेरकर टीम ने पकड़ लिया।
पकड़े जाते ही आरोपी अपने अपने मोबाइल छुपाने लगे। तलाशी में 12 एंड्राइड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, 29 सिम व 8860 नगद मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने सेक्सटॉर्शन गिरोह से होना बताया। इनके पास मिले मोबाइल में पीड़ित व्यक्तियों के अश्लील वीडियो व अश्लील चैट पाई गई।
एसपी राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंसार मेव पुत्र ईसाब (27), साहिल मेव पुत्र इसे खान (19), मोहम्मद साबिर पुत्र सुलेमान मेव (20), एजाज अहमद पुत्र सपात मेव (26) व इमरान खान पुत्र असरु मेव (26) गांव नौगावां थाना जुरहरा तथा अरबाज मेव पुत्र अरशद हुसैन (22) वार्ड नंबर 6 थाना गोविंदगढ़ अलवर के रहने वाले हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपा का भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र
मटून के सरकारी स्कूल में हिंदुस्तान जिंक ने बनाई नई शौचालय इकाई, विधायक फूल सिंह मीणा बोले- ग्रामीण विकास के लिए यह प्रयास सराहनीय
मदर्स डे : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने वृद्धाश्रम की माताओं को ओढ़ाया सम्मान का शॉल, बुजुर्गों से साझा किए स्वास्थ्य टिप्स
मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’ बनी जनसंवाद का जरिया : कड़ेल गांव को दी सीएचसी की सौगात
विनाश पर सृजन की जीत है सोमनाथ, यह अगले 1000 वर्षों की प्रेरणा का महोत्सव: प्रधानमंत्री
