उदयपुर। थाना गोवर्धन विलास पुलिस की टीम ने बुधवार को नाकाबंदी में एक मिनी ट्रक कंटेनर से 25 लाख रुपए कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब के 270 कार्टन जब किए हैं। हरियाणा के भिवानी जिले में उमरावत निवासी ट्रक चालक सोनू पुत्र अभेराम हरियाणा से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल व सीओ रजत विश्नोई के सुपरविजन में बुधवार को एसएचओ गोवर्धन विलास राव अजय सिंह मय टीम द्वारा महादेव होटल बलीचा के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी।
टीम ने एक सन्दिग्ध मिनी ट्रक कंटेनर को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें पंजाब निर्मित अवैध शराब के कार्टन छुपा रखे थे। ट्रक से कुल 270 कार्टन बरामद किए गए। थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को जप्त कर लिया तथा ट्रक ड्राइवर सोनू को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट
