चेन्नई। राजस्थान के बाद तमिलनाडु के विजिलेंस और एंटी करप्शन निदेशालय की ओर से ई़डी के मदुरै सब-डिवीज़नल ऑफ़िस में तलाशी जारी है। यह तलाशी ईडी के एक अधिकारी की गिरफ़्तारी को लेकर हो रही है। तमिलनाडु में रिश्वत लेने और स्वीकार करने के आरोप में ईडी ने शुक्रवार को एक अधिकारी को गिरफ़्तार किया था।
इस अधिकारी का नाम अंकित तिवारी बताया गया है। इन्हें शुक्रवार को डिंडीगुल-मदुरै हाईवे से गिरफ़्तार किया गया था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, तमिलनाडु पुलिस ने इस अधिकारी को बीस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है।
अंकित तिवारी इससे पहले गुजरात और मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय में काम कर चुके हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक़ उन्हें डिंडीगुल में एक व्यक्ति से बीस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया।
अंकित तिवारी के बारे में इस व्यक्ति ने तमिलनाडु पुलिस के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय से संपर्क किया था।
इसके बाद जाल बिछाकर तिवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया. रिश्वत के पैसे लेने के कुछ देर बाद ही, सुबह 9 बजे तिवारी को उनकी गाड़ी से गिरफ़्तार कर लिया गया।
ये दक्षिण भारत में हाल के महीनों में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के किसी अधिकारी की गिरफ़्तारी का पहला मामला है. इससे पहले राजस्थान और दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं।
स्रोत : बीबीसी
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
