उड़ीसा से तस्करी कर प्राइवेट कोच में गांजा ला रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
जयपुर 19 दिसम्बर। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह नाकाबंदी में प्राइवेट वीडियो कोच बस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उड़ीसा से लाया जा रहा 20 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद चौहान पुत्र नारायण सिंह (25) गरोडा थाना बड़ोद मध्य प्रदेश व दुर्गेश पुत्र भेरू सिंह (19) नानोरा थाना बकानी जिला झालावाड़ के रहने वाले हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा के बोईपरीगुदा से साहिल नाम के व्यक्ति से गांजा जलाल खेड़ा निवासी दलिप सिंह के लिए लाना बताया है।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि सीआईडी टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर आते हैं। सूचना की पुष्टि के लिए प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण में एडिशनल एसपी आशा राम चौधरी व राजेश मलिक के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर राम सिंह व सुभाष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
सूचना की पुष्टि के बाद एसएचओ बकानी भूपेश शर्मा को अवगत कराया गया। जिनकी टीम द्वारा मंगलवार को थाने के सामने नाकाबंदी कर एक प्राइवेट वीडियो कोच बस में बैठे तस्कर गोविंद चौहान व दुर्गेश को 20 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को मुख्य आरोपी दलिप सिंह कैरियर के तौर पर 10-10 हजार रुपये देता है। तस्कर उड़ीसा से राजस्थान तक का सफर कई ट्रेन और बसों को बदल बदल कर करते है।
श्री एमएन ने बताया कि इस सम्पूर्ण कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, शंकर दयाल, कमल सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की अहम भूमिका रही। कांस्टेबल सोहन देव का तकनीकी सहयोग तो इंस्पेक्टर राम सिंह व सुभाष सिंह का कुशल नेतृत्व रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी एसएचओ भूपेश शर्मा मय टीम द्वारा की गई।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
