जैसलमेर जिले में थाना सांगड पुलिस की कार्रवाई
डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें करना किया स्वीकार
जयपुर/जैसलमेर। ऑपरेशन वज्रप्रहार के अंतर्गत जैसलमेर जिले की सांकड़ा थाना पुलिस की टीम ने डीसीआरबी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई कर दो वाहन चोरों बलवीर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नेहडान एवं जबर सिंह पुत्र सबल सिंह निवासी प्रतापपुरा खेलाणा थाना सांकड़ा को गिरफ्तार कर 2 ट्रैक्टर व 6 मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 7 मार्च की रात दवाडा निवासी स्वरूप सिंह राजपूत के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। 25 मार्च की रात देवीकोट निवासी पिरोज खान का ट्रैक्टर भी उसके घर के आगे से अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।
वाहन चोरी की वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए एसपी चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी व सीओ राजेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में ऑपरेशन मरू वज्र प्रहार चलाया जा रहा है। एसएचओ सांकड़ा राजेश कुमार मय टीम द्वारा आसूचना संकलित कर डीसीआरबी शाखा के तकनीकी सहयोग से आरोपी बलवीर सिंह व जबर सिंह को गिरफ्तार कर दवाड़ा व देवीकोट से चुराए गये दोनों ट्रैक्टर के अलावा 6 मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मुल्जिमों ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 19 चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से गहन अनुसंधान कर रही है, जिसमें और भी वारदात खुलने की संभावना है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
