बीकानेर। मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड के डोर स्टेप लोन एप से छेड़छाड़ कर बिना गोल्ड लिए 80 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कर कंपनी में गबन करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस की टीम बुधवार को कंपनी के कर्मचारी अजय चिनिया पुत्र हेतराम मेघवाल (23) निवासी शक्ति नगर थाना पुरानी आबादी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 15 अक्टूबर को आदर्श कॉलोनी स्थित मण्णापुरम फाइनेंस लिमिटेड के एरिया मैनेजर विकास कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दी कि शाखा के कर्मचारी विष्णु सैनी, अजय चिनिया व अक्षय आचार्य ने ग्राहकों के साथ मिली भगत कर उनके डोर स्टेप लोन एप में छेड़छाड़ कर 20-20 लाख रुपए के चार लोन बिना गोल्ड जमा किया गलत तरीके से स्वीकृत करा दिये।
इसमें से 72 लाख रुपए की राशि सन्दिग्ध खातों में जमा की गई है। इन कर्मचारियों द्वारा लोन एप के डाटा को चुराया है। रिपोर्ट पर आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी शिव नारायण चौधरी आरपीएस शुरू किया गया।
संदिग्धों से पूछताछ एवं तकनीकी रिकॉर्ड के आधार पर गुरुवार को टीम ने वांछित आरोपी अजय चिनिया को गिरफ्तार कर लिया। मामले में साइबर रिस्पांस सैल बीकानेर द्वारा पूर्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपए होल्ड करवा दिए गए थे।
————
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
