उदयपुर। राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा भुवनेश्वर में 3 से 6 जनवरी तक आयोजित “राष्ट्र स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता” में भाग लेने भुवनेश्वर (उड़ीसा) जाएगी।
प्राचार्य उर्मिला त्रिवेदी ने बताया कि प्रभारी शिक्षिका दीपा गोस्वामी व ऋतु के मार्गदर्शन में छात्राएं गंगा कुमारी, अंजलि बुम्बरह्यह्यीया, हिमांशी मेघवाल, काजल साल्विया व प्रिया मेघवाल भुवनेश्वर में सचिवालय मार्ग पर निकोपार्क के पास रीजनल इंस्टीटूट ऑफ एजुकेशन कैंपस में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
समाजसेवी एवं उद्योगपति गोपाल काबरा ने दल की छात्राओं की हौंसला अफजाई हेतु पारितोषिक के रूप में 10000 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध रंगकर्मी विलास जानवे ने छात्राओं को रोल प्ले प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के गुर सिखाए।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली ने 31 दिसंबर को भुवनेश्वर प्रस्थान करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी महेन्द्र तलेसरा ने दी।
About Author
You may also like
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
दास्तान-ए-सुनैना: जब खामोश हो गई सज्जनगढ़ की दहाड़… तन्हा सम्राट की पथराई आंखें और अरावली की छाती में गूंजता सन्नाटा
