मुंबई। एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजोल ने लॉन्ग स्कर्ट के साथ हाई हील्स की बजाय कंफर्टेबल शूज पहने नजर आ रही हैं।
फोटोज में काजोल ने ब्लैक पैटर्न वाली वाइट स्कर्ट के साथ फिटेड लियोटार्ड पहना हुआ है और इसे कलरफुल श्रग के साथ पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने फैशनेबल हाई हील्स के बजाय वाइट स्नीकर्स को चुना।
काजोल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”फाइनली! मैंने एक पार्टी में अपने स्नीकर्स पहने।”
काजोल बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया और अब उन्हें हिंदी सिनेमा में 32 साल पूरे हो चुके हैं। एक्ट्रेस को पिछली बार एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और कोर्टरूम ड्रामा ‘द ट्रायल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में देखा गया था।
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ शामिल है।
About Author
You may also like
देशभर में 17 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे मजदूर : लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर BMS का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
गांव के चौपाल से डिजिटल खदानों तक: हिंदुस्तान जिंक में ‘नारी शक्ति’ रच रही आर्थिक स्वतंत्रता का नया इतिहास
प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति का पदभार
उदयपुर में मेयर सीट ‘जनरल’ होते ही उड़ी रातों की नींद : टिकट की जुगत, ‘गुलाबजी’ का खौफ और जेन जी का गणित!
चित्रांश कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ सावन झूमके महोत्सव
