मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त की 19वीं पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। संजय ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के एक सीन का फोटो भी शामिल है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा, “आपकी यादों और प्यार को संजोए हुए हूं, पिताजी। आप मेरे जीवन में मार्गदर्शक बने रहना। आज और हर दिन… आपकी याद आती है।”
सुनील दत्त का 2005 में मुंबई स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 75 साल के थे।
संजय दत्त जल्द ही प्रेम की एक्शन फिल्म ‘केडी : द डेविल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी, रेशमा नानैया और जिशु सेनगुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा, संजय ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल समेत कई कलाकार होंगे।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
