दो पिस्टल एवं चार कारतूस बरामद
उदयपुर। उदयपुर जिले की भूपालपुरा थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार शाम किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश गौरव सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र इंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर थाना अम्बामाता को गिरफ्तार कर दो पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी योगेश गोयल ने बताया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में एसएचओ मुकेश सोनी मय टीम द्वारा शुक्रवार शाम गश्त के दौरान बंसीपान तिराहे भूपालपुरा से आरोपी गौरव सिंह उर्फ बिट्टू को अवैध हथियार सहित डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इसने बरामद हथियार एक साल पहले अपने साथी मावली निवासी लक्ष्मण जाट से खरीद कर लाना बताया।
एसपी गोयल ने बताया कि इसके विरुद्ध पूर्व में दो प्रकरण हत्या के प्रयास, एक गैंगरेप, एक नकबजनी और दो एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। जिसमें से पांच कोर्ट में विचारधीन है। अलीपुर क्षेत्र में 1 साल पहले हुई हत्या के मामले में यह फरार चल रहा था।
————-
About Author
You may also like
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
