
कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब की दरगाह शरीफ मे मंसूरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह मे सैकडो लोगो ने की शिरकत।
मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वाधान में उदयपुर संभाग का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मंसूरी समाज परिचय सम्मेलन का आयोजन दरगाह शरीफ स्थित अहमद कबीर मंजिल मे रविवार को हुवा। सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी के अनुसार प्रोग्राम रविवार प्रातः 11 बजे से शुरू हुआ ।
जिन विद्यार्थियो ने सत्र 2023-24 में 70 प्रतिशत से अधिक अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की उन सभी 156 छात्र/छात्राओ को प्रशस्ती पत्र एवं ईनाम से नवाज कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

प्रोग्राम की सदारत अजय एस. मेहता पूर्व अध्यक्ष विद्या भवन सोसायटी एवं सेवा मंदिर संस्थान ने की। विशिष्ट अतिथि में आजाद हुसैन मंसूरी पूर्व उपसरपंच सांवलिया जी, मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी सैक्रेट्री वक्फ कमेटी दरगाह , रफीक मोहम्मद मंसूरी टी.वी. वाले गुलाबपुर, अजीज मोहम्मद मंसूरी, हाजी अल्लाहबेली मंसूरी, डा. नूरजंहा मंसूरी उदयपुर, शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातिमा बोहरा उदयपुर, मोहम्मद खाँ मंसूरी थे। मंसूरी वेलफेयर सोसायटी के सचिव जाहिद मोहम्मद के अनुसार बाद नमाजे जोहर के अविवाहित 107 मंसूरी समाज के बच्चे/बच्चियो ने अपना परिचय देकर अपनी योग्यता बताई।

इस मौके पर जिला उदयपुर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, डूगरपुर, बासवाडा, प्रतापगढ़ के साथ मध्य प्रदेश के कई समाज जन ने इसमे भाग लिया।

सोसायटी की जानिब से अच्छा काम करने वालो को सम्मानित किया गया। बाद नमाजे असर के सलातो-सलाम पर प्रेाग्राम सम्पन्न हुवा। संचालन मोहम्मद अब्बास मंसूरी एवं सना खान मंसूरी ने किया।
About Author
You may also like
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
