विवादों में रही उदयसागर के बीच  निर्मित होटल Raffles Udaipur को मिले अवार्ड से गर्व की नहीं शर्म की बात…झील का अस्तित्व खतरे में

उदयपुर। उदयपुर में ऐतिहासिक उदयसागर झील में तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाकर बनी होटल Raffles Udaipur को मिले अवार्ड उदयपुर के लिए गर्व की नहीं बल्कि शर्म की बात है। इस के निर्माण से उदयसागर झील को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावशाली लोगों ने तमाम बाधाओं को दूर आखिर होटल का निर्माण कर लिया था। उदयपुर के झील प्रेमी आवाज उठाते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

Raffles Udaipur के प्रतिष्ठित डाइनिंग वेन्यू, सवाई किचन, ने हाल ही में आयोजित रेस्त्रां इंडिया अवार्ड्स 2024 में दो महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त किए हैं। बेस्ट फाइन डाइन होटल रेस्त्रां ऑफ द ईयर और बेस्ट कस्टमर एक्सपीरियंस अवार्ड।

रेस्त्रां इंडिया अवार्ड्स को भारत के जीवंत रेस्त्रां उद्योग में उत्कृष्टता और नवाचार को पहचानने के लिए जाना जाता है। सवाई किचन ने अपने प्रामाणिक स्वाद, सुगठित प्रस्तुति और बेजोड़ सेवा मानकों के साथ उत्कृष्टता दिखाई है। यह रेस्त्रां मेहमानों को यादगार डाइनिंग अनुभव प्रदान करने के अपने संकल्प के कारण लक्जरी डाइनिंग के क्षेत्र में एक मशाल की तरह उभरा है।

राफ़ल्स उदयपुर के जनरल मैनेजर राजेश नांबी, ने भले ही यह अवार्ड जीतने पर खुशी जाहिर की है, लेकिन उदयपुर के लिए शर्म की बात है क्योंकि तमाम लोग मिलकर भी झील को बचाने में सफल नहीं हो सके। अवार्ड के लिए इस होटल में तैयार भोजन को उदयपुर की परंपरा से जोड़ा गया, लेकिन झील को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कभी होटल प्रबंधन की ओर से कोई कदम उठाए हों, यह दिखाई नहीं देते हैं।

(Visited 2105 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply