उदयपुर। शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में रविवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘भूमि’ नाटक का मंचन होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत ‘भूमि’ नाटक की पटकथा महाभारत के वनपर्व की पृष्ठभूमि से ली गई है।
इस नाटक के संवाद संस्कृतनिष्ठ हिन्दी में पिरोए गए है। इस नाटक के लेखक आशीष पाठक एवं निर्देशक स्वाति दुबे है। इस नाटक में 17 कलाकार भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सात बजे होने वाली नाटक प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
(Visited 60 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
रील लाइफ से रियल लाइफ तक : जब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने संभाली घायल ब्लॉगर के इलाज की जिम्मेदारी
हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज परियोजना : जब हुनर से गढ़ा जाता है नारी का स्वाभिमान
जिंक, ज़मीन और जन-कल्याण: कैसे हिंदुस्तान जिंक का स्वास्थ्य मॉडल खनन की पुरानी परिभाषा बदल रहा है
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
हिंदुस्तान जिंक का वित्तीय चमत्कार—कम लागत और जिंसों के बूम का अनूठा संगम
