
क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने दोनों बच्चों के साथ वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर आध्यात्मिक शांति की तलाश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट ने घुटनों के बल और अनुष्का ने दंडवत प्रणाम कर महाराज से आशीर्वाद लिया।
महाराज की शरण में दूसरा अनुभव
यह पहली बार नहीं है जब यह जोड़ी महाराज की शरण में पहुंची हो। 2023 में भी विराट-अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ आश्रम में पहुंचे थे। इस बार वे अपने बेटे अकाय के साथ पहुंचे और महाराज से खास आशीर्वाद लिया।

अनुष्का की अनोखी प्रार्थना
वीडियो में अनुष्का शर्मा ने भावुक होकर कहा, “महाराज, मुझे प्रेम और भक्ति चाहिए। पिछले बार जब आई थी, मन में कई सवाल थे, लेकिन दूसरों के सवालों के बीच मेरी बातें अधूरी रह गईं।” महाराज ने इस पर मुस्कुराते हुए विराट-अनुष्का को आशीर्वाद दिया और उनकी भक्ति की ओर झुकाव की प्रशंसा की।
महाराज का संदेश
प्रेमानंद महाराज ने कहा, “संसार का यश और सम्मान पाने के बाद भक्ति की ओर मुड़ना बहुत कठिन होता है। लेकिन विराट-अनुष्का ने यह कर दिखाया है। हमें विश्वास है कि भक्ति का गहरा प्रभाव इन पर पड़ेगा। नाम जाप करो और प्रेम में रहो।”
आध्यात्मिक यात्राओं की बढ़ती रुचि
पिछले कुछ सालों से विराट और अनुष्का का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं की ओर बढ़ा है। खराब फॉर्म के बाद विराट का यह कदम उनकी मानसिक शांति और आध्यात्मिक ताकत बढ़ाने की दिशा में एक और प्रयास माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी की भक्ति और साधारणता की तारीफ कर रहे हैं।
About Author
You may also like
मेवाड़ की परंपरा से महका कोटा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना
कुदरत का खौफनाक करिश्मा : बरेली में आंधी के साथ 50 फीट हवा में उड़ा शख्स, 100 फीट दूर खेत में गिरा
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
बचपन पर बदनामी का दाग : सूरत की कपड़ा फैक्ट्री से मुक्त हुए उदयपुर अंचल के 91 नन्हें बाल मजदूर, चंद रुपयों के लिए ढो रहे थे जिम्मेदारियों का बोझ
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
