
उदयपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी के चुनाव (2024-2028) आराम बाग रिसॉर्ट में संपन्न हुए, जिसमें उदयपुर से दिलिप सिंह शेखावत सचिव और शकील अहमद उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

राजस्थान फुटबॉल संघ के निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर परमार ने बताया कि अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के पर्यवेक्षक की कीपा अजय, राजस्थान ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह, राजस्थान क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी, की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए।

इसमें अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल, सचिव दिलीप सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष कैलाश खटीक , उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, शकील अहमद, मांगी लाल काबरा, निर्मल माथोडिया , अरविन्द पाल, संयुक्त सचिव रफीक सिंधी, कृष्ण अवतार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, सुनील राव, दिनेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री गुरमीत मान, तथा मांगी लाल सोलंकी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
