
– 6 वर्ष 2 माह की आयु में पाई फिडे रेटिंग
उदयपुर। सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। यह बात को सिद्ध किया है उदयपुर हाल भीलवाड़ा निवासी 6 वर्षीय स्वयं व्यास ने। स्वयं ने हाल ही भीलवाड़ा में शतरंज की अंतर्राष्ट्रीय संस्थान फिडे के अनुमोदन से आयोजित शतरंज स्पर्धा में दिग्गजों को मात देते हुए फिडे रेटिंग हासिल की। इसके साथ ही महज 6 वर्ष 2 माह की आयु में फिडे रेटिंग पाने वाले स्वयं राजस्थान के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
स्वयं के पिता स्वप्निल व्यास ने बताया कि फिडे के नियमानुसार शतरंज खिलाड़ियों की दो केटेगरी होती है रेटेड और अनरेटेड। फिडे की रेटिंग हासिल करने के लिए खिलाड़ी को फिडे की रेटिंग लिस्ट में शामिल कम से कम तीन खिलाड़ियों को हराना या मैच ड्रा कराना अनिवार्य होता है। जुलाई 2024 में भीलवाड़ा में फिडे के अनुमोदन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वयं ने दिग्गजों को मात देते हुए अपनी रेटिंग खुलवाई। फिडे ने स्वयं को 1469वीं रेकिंग प्रदान की है। व्यास ने बताया कि स्वयं 3 वर्ष की आयु से शतरंज खेल रहा है तथा पिछले 6 माह से भीलवाड़ा में गिरिराजसिंह राणावत के निर्देशन में शतरंज का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उल्लेखनीय है कि स्वप्निल भीलवाड़ा में बीमा कंपनी में कार्यरत हैं तथा उनकी पत्नी मेघा व्यास गृहिणी है। पूर्व में मेघा निजी महाविद्यालय में व्याख्याता थी, लेकिन बेटे की शतरंज में रूचि को देखते हुए जॉब छोड़ दी, ताकि पूरा समय बेटे को आगे बढ़ाने में दे सके।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड में दबदबा, तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
-
उदयपुर की बेटियों का सेंट मेरीज परचम : 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत सफलता के साथ रचा इतिहास, 99% अंकों के साथ श्रिया शर्मा का शहर में दूसरा स्थान
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
सोजतिया : नीरजा मोदी स्कूल का 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, तेजस घग्गर 96.2% अंक के साथ स्कूल टॉपर, किनीशा श्रीमाली ने हासिल किए 95% अंक
-
न्यूज बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट