जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया।
मंगलवार को यहां विधान सभा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया व मदन राठौड और इण्डियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती सोनिया गांधी को निर्वाचित घोषित किया।
देश दुनिया की हैडलाइंस
पश्चिमी बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर कहा है कि उनके राज्य में लोगों के आधार कार्ड ‘अचानक डिएक्टिवेट’ किए जा रहे हैं।
बिहार : तेजस्वी यादव
मंगलवार से बिहार में ‘जनविश्वास यात्रा’ शुरू कर रहे तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार के पास ना विजन और ना ही गठबंधन बदलने का कारण।
किसान आंदोलन
किसानों ने ख़ारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, 21 फ़रवरी से फिर शुरू करेंगे ‘दिल्ली चलो’ मार्च।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का आरोप- बीजेपी राज्य में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
रूस पुतिन
नवेलनी की पत्नी ने किया वीडियो जारी, कहा- उनकी लड़ाई आगे बढ़ाऊंगी।
About Author
You may also like
राजस्थान की प्रमुख खबरें…सशक्त और समृद्ध राजस्थान, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और निवेश में देश का बढ़ता कदम
दौरों की गुलाबी सियासत या जमीनी सुधार? उदयपुर के ऐतिहासिक ‘गुलाब बाग’ की बदलती तस्वीर
कर्तव्य की खाकी में संवेदना का स्पंदन: उदयपुर पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ बना विश्वास और सुरक्षा का सेतु
धानमंडी के मुरली मनोहर मंदिर में धूमधाम से मना तीन दिवसीय पाटोत्सव, ठाकुरजी को लगा एक क्विंटल आम का भोग
सरकार का बड़ा एक्शन : आरजीएचएस घोटाले को लेकर उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल समेत 24 अस्पतालों पर भारी जुर्माना
