
जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा ने राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए इसके संरक्षण में पुलिस के सहयोग के लिए आश्वस्त किया है।
मिश्रा से शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय मरु उद्यान संघर्ष एवं विकास समिति के अध्यक्ष जुगत सिंह सोढा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की एवं उन्हें गोडावण यानी “ग्रेट इंडियन बस्टर्ड” का चित्र भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के उपाध्यक्ष दलपत सिंह सत्तो, वन्य जीव प्रेमी निरंजन कुमार मीणा व गिरिराज सिंह रावलोत शामिल रहे।
मिश्रा ने संस्था द्वारा गोडावण सरंक्षण के लिये किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली एवं गोडावण की शरणस्थली राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्र सहित आमजन में गोडावण सरंक्षण के संबंध में व्यापक जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय मरु उद्यान संघर्ष एवं विकास समिति द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यो की सराहना की।
About Author
You may also like
नगर निगम व यूडीए के अधिकारी देखें : चाहें तो ऐसे भी हो सकता है काम—NHAI की कंपनी ने खोदी सड़क और चंद घंटों में कर दी दुरुस्त
देश का न्यूज बुलेटिन : राष्ट्रीय राजनीति, सुप्रीम कोर्ट और संसद की बड़ी ख़बरें
राजस्थान न्यूज बुलेटिन : प्रदेश के प्रमुख शहरों की बड़ी ख़बरें
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
