उदयपुर/चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा कितनी सफल है, उसका अंदाजा उनके गृहक्षेत्र से ही लगाया जा सकता है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान ही चित्तौड़गढ़ में भाजपा के दावेदारों ने चित्तौड़ भाजपा में ही परिवर्तन का एलान कर दिया है। चित्तौड़गढ़ में लगे होर्डिंग्स इस बात का सबूत है।
दरअसल चित्तौड़गढ़ भाजपा में गुटबाजी पहले से रही है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का यहां अपना गुट पहले से रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गुटबाजी खत्म होने की बजाय और बढ़ गई है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ जो आरएसएस का प्रांत भी है, भाजपा को नुकसान होना तय है।
यही नहीं मेवाड़ में अब तक जहां जहां परिवर्तन यात्रा गुजरी है, भाजपा में गुटबाजी साफतौर पर दिखाई दी है। दावेदारों के समर्थकों ने अपने नेता की विधायक बनाने के नारे लगाए हैं। चित्तौड़ में जोशी समर्थक हर्षवर्धन सिंह ने चित्तौड़ में ही बदलाव लाने के पोस्टर लगा दिए हैं, जहां पहले से भाजपा विधायक और खुद प्रदेशाध्यक्ष सांसद हैं। इसके क्या मायने हैं। यह बात जनता बेहतर ढंग से समझ रही है। पूर्व सांसद व मंत्री रहे श्रीचंद कृपलानी का चित्तौड़गढ़ में अपना अलग गुट है। विधायक का भी अपने वर्चस्व है। ऐसे में सीपी जोशी कितना सफल हो पाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
About Author
You may also like
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
समुद्र मंथन ने दिया संदेश-अहंकार से विनाश, सहयोग से सृजन : प्रशांत अग्रवाल
कमबैक अनिल सिंघल
