
Udaipur। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार देर रात अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से मुलाकात की। गहलोत के साथ राजस्थान विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. सीपी जोशी भी मौजूद थे।
गहलोत ने गिरिजा व्यास के भाई और उदयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा से मुलाकात की और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में रुककर गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर संतोष जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को उदयपुर के देत्यमगरी स्थित अपने निवास पर डॉ. गिरिजा व्यास गणगौर का पूजन कर रही थीं, तभी उनकी चुन्नी में आग लग गई थी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से झुलस गईं थीं और तत्काल उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया था।
डॉ. गिरिजा व्यास राजनीति, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के बीच चिंता बनी हुई है।
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
राजस्थान के बालोतरा में रिफाइनरी के शिलान्यास समारोह में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी-हूबहू यहां पढ़िए…
