
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के पुखराज सांखला राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजवाड़िया का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया, जिनमें टीकाकरण कक्ष, निःशुल्क दवा वितरण कक्ष, पर्ची वितरण कक्ष, एनीमिया कक्ष, पुरुष और महिला वार्ड शामिल थे।
राज्यपाल बागड़े ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया, जिसमें माइनर ऑपरेशन थिएटर, लैब, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर तथा पुरुष और महिला वार्ड प्रमुख थे। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से संवाद करते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
इस दौरान राज्यपाल ने एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत लाभान्वित बच्चों और गर्भवती महिलाओं, आशा सहयोगिनी और एएनएम से भी मुलाकात की। उन्होंने एनीमिया के इलाज से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए ‘गांव री हथाई’ पोस्टर का विमोचन किया, जिसमें एनीमिया के उपचार और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा, उन्होंने एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को एनीमिया उपचार किट भी वितरित की।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज भी उपस्थित रहे।
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भाग लिया, किसानों से की चर्चा
राज्यपाल बागड़े ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों से संवाद किया और गांव में जल संचयन संरचनाओं तथा पारंपरिक कृषि विधियों से अधिक उपज प्राप्त करने के बारे में चर्चा की।
About Author
You may also like
पंचायत-निकाय चुनावों के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम : हाईकोर्ट की फटकार स्वागतयोग्य, राजनीतिक इच्छाशक्ति के अंतर्विरोधों से कब तक उलझेंगे चुनाव?
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
