जयपुर। राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस श्री यू आर साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन के लिए यह दल 5 फरवरी से 9 फरवरी तक राजस्थान में शैक्षणिक भ्रमण पर है।
डीजीपी श्री साहू ने बताया कि भेंट के दौरान प्रतिनिधिमण्डल के समक्ष पुलिस मुख्यालय में राजस्थान पुलिस के संक्षिप्त इतिहास, संगठनात्मक संरचना, समकालिन चुनौतियों, उपलब्धियों, और नवीन प्रथाओं आदि विषयों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।
श्री साहू ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के साथ राज्य में हो रहे विकास कार्यों तथा अन्य गतिविधियों के अध्ययन के लिए राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के 120 अधिकारियों का दल अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहा है।
इसी क्रम में मेजर जनरल श्री एक सिंह एवीएसएम की अगुवाई में 14 अधिकारियों का एक दल पांच दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचा है।
इस अवसर पर महानिदेशक डॉ रविप्रकाश मेहरडा, श्री राजेश निर्वाण, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, अशोक राठौड़, गोविंद गुप्ता, सचिन मित्तल, एमएन दिनेश, सुनील दत्त, बिपिन पांडे, विशाल बंसल, एस सेंगाथिर, बीएल मीणा, श्रीमती बिनीता ठाकुर व स्मिता श्रीवास्तव सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
—————
About Author
You may also like
जब सब रास्ते बंद हो गए, तब मैंने AI से उम्मीद जगाई : ChatGPT ने दशकों से बिछड़े परिवार को आपस में मिलाया
सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला : गहलोत जादूगर हैं, कांग्रेस में हेराफेरी के लिए जाने जाते हैं, डोटासरा की बातों का जवाब दें
राष्ट्रमंडल खेल 2026 : मुफ़्लिसी और आंसुओं को हराकर जूडो में जीता गोल्ड, फटे जूतों से लेकर तिरंगे की आन तक की दो भावुक कहानियां
सुविवि और प्रकृति रिसर्च सोसायटी का संयुक्त पौधरोपण अभियान : IET व CoA परिसर में रोपे गए सैकड़ों पौधे
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन, कलेक्ट्री पर की नारेबाजी
