
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर संभाग दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भरतपुर किले में स्थित बांके बिहारी जी मन्दिर में दर्शन किए।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा के साथ दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीयतापूर्वक संवाद भी किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को शॉल व श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, शैलेश सिंह, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, भरतपुर जिला कलक्टर लोकबंधु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य रोड शो…पार्षद उम्मीदवारों के साथ जुटी भीड़ यहां पढ़िए तस्वीरें
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
