उदयपुर। हाल ही में घोषित नेशनल मेथमेटिक्स टेलेन्ट कोन्टेस्ट (एन.एम.टी.सी.) के अंतिम चरण के परिणाम में ऐसेन्ट करियर पोइन्ट के विद्यार्थी भविष्य अग्रवाल ने ऑल इण्डिया 15वीं रैंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया। भविष्य अग्रवाल सम्पूर्ण उदयपुर शहर से (एन.एम.टी.सी.) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले एकमात्र विद्यार्थी है। भविष्य अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा ऐसेन्ट के शिक्षकों को दिया।
ऐसेन्ट करियर पोइन्ट के संस्थापक श्रीमान मनोज बिसारती ने भविष्य अग्रवाल और उसके अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही बताया की यह परिणाम शिक्षकों तथा भविष्य अग्रवाल के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। साथ ही बताया की भविष्य अग्रवाल कक्षा आठवीं से ही ऐसेन्ट प्रिनर्चर डिविजन से स्कूल सिलेबस के साथ – साथ प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व भी भविष्य अग्रवाल ने इन्टरनेशनल सोशल साइन्स ओलम्पियाड में भी अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की तथा स्टेट टेलेन्ट सर्च एग्जाम में भी सफलता का परचम लहराया। भविष्य अग्रवाल वर्तमान में ऐसेन्ट करियर पोइन्ट से आई.आई.टी. जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा है एवं इस वर्ष आई.आई.टी. जेईई मेन परीक्षा में सम्मिलित हुए है।
भविष्य अग्रवाल के पिताजी डॉ. संजय गर्ग ने बताया की भविष्य ऐसेन्ट के अलावा प्रतिदिन 10 से 12 घण्टे पढ़ाई करता है। भविष्य अग्रवाल का लक्ष्य आई.आई.टी. की जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल कर उदयपुर शहर का नाम रोशन करना है। उन्होने बताया की कक्षा 8 वीं से ही ऐसेन्ट के प्रत्येक अध्यापक ने भविष्य का सभी विषयों में समय पर सभी डाउट का समय पर निवारण किया है। कोरोना काल के दौरान भी सभी अध्यापक समय-समय पर फोन के द्वारा एवं ऑनलाईन कक्षाओं के द्वारा सम्पर्क में रहे।
ऐसेन्ट प्रिनर्चर डिविजन के प्रमुख ब्रिजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि ऑल इण्डिया मेथमेटिक्स टीचर एसोसिऐशन (ए.एम.टी.आई.) के द्वारा प्रतिवर्ष नेशनल मेथमेटिक्स टेलेन्ट कोन्टेस्ट (एन.एम.टी.सी.) का आयोजन दो चरणों में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रूची बढ़ाना है। इस वर्ष भी एन.एम.टी.सी. का आयोजन दो चरणों में किया गया था। जिसमें पुरे देश से 50000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एन.एम.टी.सी. परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से अग्रणी श्रेणी में रहने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरूस्कार तथा प्रशंसा पत्र दिया जाता है।
ब्रिजेन्द्र सिह शक्तावत ने बताया कि ऐसेन्ट में कक्षा 7 से 12 के बच्चों के लिए आई.आई.टी., नीट-यूजी, ओलम्पियाड् एवं स्कुल सिलेबस की नियमित कक्षाए 4 अप्रेल से प्रारम्भ हो रही हैं। जिसमें कक्षाएँ एसेन्ट के सेक्टर 3 तथा सीटी सेन्टर पब्लिक स्कुल (सीपीएस) भोपालपुरा में लगेंगी । रेगुलर कोर्स में विद्यार्थी को एनसीइआरटी सिलेबस के साथ साथ आई.आई.टी., नीट-यूजी, एसटीएससी, आइजेएसओ, आइइएसओ और आरएमओ ओलम्पियाडस की तैयारी कराई जाएगी।
About Author
You may also like
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
