राजस्थान : खाचरियावास के बयान पर बीजेपी का पलटवार, दीया कुमारी के समर्थन में आई पार्टी

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि “प्रताप सिंह खाचरियावास के पास कोई काम नहीं बचा है। लगातार चुनाव हारने के बाद जनता ने उन्हें नकार दिया है और कांग्रेस में भी उन्हें कोई तवज्जो नहीं देता। इसलिए वह इस तरह के बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।”

आईफा अवॉर्ड्स पर सियासी घमासान

राजस्थान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईफा अवॉर्ड्स आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी जयपुर पहुंची थीं, जहां उन्होंने शाहरुख़ ख़ान से मुलाकात की थी।

यही मुलाकात कांग्रेस नेता खाचरियावास के निशाने पर आ गई। उन्होंने एक बयान देते हुए इसे मुद्दा बनाया, जिस पर बीजेपी भड़क गई। लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, “जब राजस्थान टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है, तब प्रताप सिंह खाचरियावास को इससे परेशानी क्यों हो रही है? आईफा जैसे बड़े इवेंट से राजस्थान दुनिया के नक्शे पर आएगा, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह रास नहीं आ रहा।”

राजनीतिक हलकों में बयानबाज़ी तेज़

इस बयानबाजी के बाद राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की “बौखलाहट” बताया, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार गैर-ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान दे रही है।

अब देखना होगा कि इस राजनीतिक जंग में अगली चाल कौन चलता है और क्या कांग्रेस इस पर कोई सफाई देती है या नहीं।

 

 

 

 

(Visited 130 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply