
झुंझुनूं। झुंझुनूं में ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरएएस अफसर बंशीधर योगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी खेतड़ी उपखंड के अधिकारी बंशीधर योगी द्वारा न्यायालय की डिक्री की पालना करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के बाद हुई।
प्रशासन के अनुसार, आरोपी ने परिवादी से पहले 20 बीघा जमीन या 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में यह रकम घटाकर 3 लाख रुपये कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने 2 लाख रुपये और कीमती डिनर-सैट रिश्वत के रूप में लिए।
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब परिवादी ने ए.सी.बी. से शिकायत की कि बंशीधर योगी उसके खिलाफ भूमि विवाद के न्यायालय के आदेश को लागू कराने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद ए.सी.बी. की टीम ने ट्रेप कार्यवाही की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
ए.सी.बी. के उच्च अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पहले एस.डी.एम. से शिकायत के दौरान भी परिवादी से 1 लाख रुपये रिश्वत ली थी। इस घटना के बाद ए.सी.बी. द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
