डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार सदस्य जयसिंह ने लोकतंत्र के प्रति निभाया अपना दायित्व
बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निवार्चन अधिकारी का जताया आभार
उदयपुर। विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत निर्वाचन विभाग की ओर से शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाई होम वोटिंग बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को रास आ रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में मतदान दल इन मतदाताआंें तक पहुच रहे है और 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाता सुलभता से घर बैठे लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व निभा रहे है।
इसी कड़ी में शनिवार को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के सीसारमा क्षेत्र में रहने वाले डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य 89 वर्षीय जय सिंह के घर मतदान दल पहुंचा और उन्हें सुविधापूर्वक मतदान करवाया। लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए उन्होंने कहा कि – मै बहुत प्रसन्न हूं और निर्वाचन विभाग की इस पहल की सराहना करता हूं जिससे हम जैसे वरिष्ठजनों को घर बैठ इतनी बेहतर सुविधा मुहैया करवाई और भविष्य में इस प्रयास को जारी रखने का आह्वान करता हूं।
उन्होंने पहली बार इस प्रकार की सुव्यवस्था के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल की प्रशंसा की और उनका आभार जताया। उन्होंने मतदान दल में आए अधिकारी-कार्मिकों को भी धन्यवाद दिया।
About Author
You may also like
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
