उदयपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर द्वारा सोमवार को निःशुल्क मेगा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन रसिकलाल धारीवाल पब्लिक स्कूल चित्रकूट नगर हुआ। मानद सचिव सुनील गांग ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट व जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने किया।

शिविर में कुल 600 विद्यार्थियों की आँखो की जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट, बी.पी. शुगर टेस्ट प्रशासन की मेडिकल टीम के सहयोग से रहा। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच के चेयरमेन गजेन्द्र भंसाली, सचिव सुनिल गांग, कोषाध्यक्ष राकेश बापना, शिविर संयोजक डॉ. राजश्री गाँधी, एडवाइजर डॉ.आर.सी.मेहता, एन.एस.खमेसरा, एक्जीक्यूटिव मेंबर श्रीमती कृष्णा भंडारी, आजीवन सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, गौरव सुराना, स्टाफ सदस्य आजाद बोर्दिया आदि उपस्थित रहे।
स्कूल ट्रस्टी राज लोढ़ा, अनिल कोठारी, राजीव दलाल, कुलदीप नाहर, शैलेंद्र लोढ़ा, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती हेमा छाबड़ा तथा स्टाफ का पूरा सहयोग रहा। प्रशासन से आई हुई मेडिकल टीम के सेवाभावी स्टाफ को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
About Author
You may also like
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट स्कूल फतहपुरा का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक
उदयपुर : NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; चेतक सर्कल पर भारी प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
असम में हिमंता के मंच पर जब ‘कटारिया’ से मिले मोदी… असम की रील से दहल उठी उदयपुर की सियासत
उदयपुर फाइल्स : जब सियासी परदे पर गिर गया मदन राठौड़ का पर्दा, कलाकार-अदाकार सब खुश
उदयपुर में भाजपा का भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र
