बच्चों को प्रारंभ से ही स्वावलंबी एवं अनुशासित बनावें : डॉ. वर्णित शंकर

उदयपुर। बच्चों को प्रारंभ से ही स्वावलंबी एवं अनुशासित बनावें। यह उद्घार प्रकट किए डॉक्टर वर्णित शंकर जो बतौर मुख्य वक्ता, संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। ये संगोष्ठी आईएपी उदयपुर शाखा के अन्तर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ़ उदयपुर द्वारा अशोक ग्रीन में आयोजित की गई जिसने उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 अभिभावक उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में डॉ. वर्णित शंकर ने टिप्स फॉर इफेक्टिव पैरेंटिंग पर स्लाइड शो द्वारा सरल भाषा में आई डी, ईगो व सुपर ईगो में अपनी वार्ता को विभाजित करते हुए उदाहरण सहित नन्हें मुन्ने की उत्तम परवरिश के बारे में विस्तृत जानकारी दी। माता पिताओं ने अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त की। जिनका आईकॉन जयपुर के डॉ वर्णित शंकर ने सफलता पूर्वक समाधान किया।

कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र सरीन ने इस विषय पर रोचक क्विज आयोजित की। विज़ेताओं को इनरव्हीलअध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा, समन्वयक मधु सरीन, सह सचिव डॉ. सीमा चम्पावत व निर्णायक डॉ. पूजा शंकर एवं प्रीति सोगनी द्वारा पुरस्कृत किया।
इनरव्हील प्रार्थना डॉ. पुष्पा कोठारी ने की। सभी का स्वागत डॉ स्वीटी छाबड़ा ने किया। मधु सरीन ने कार्यक्रम की रूपरेखा व आयोजन के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। संचालन निराली जैन ने व धन्यवाद की रसम डॉ. सीमा चम्पावत ने अदा की।

कार्यक्रम में टॉयलैंड हेरिटेज, सैंट ज़ेवियर, सिटी प्राइड, सेंट्रल पब्लिक, द यूनिवर्सल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल व प्रयास संस्था ने भागीदारी निभाई।

(Visited 64 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply