
मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज उदयपुर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य सुनील दाधीच ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।

कॉलेज के प्राचार्य सुनील दाधीच एवं उप प्राचार्य डॉ. संदीप गर्ग ने कॉलेज के निदेशक पंकज कुमार शर्मा, अब्दुल सलाम साहब, कैलाश सालवी एवं दिनेश राजपुरोहित का फूलों का गुच्छा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। परीक्षा में प्रथम वर्ष में विशाखा, द्वितीय वर्ष में जसवंत सिंह एवं तृतीय वर्ष में साक्षी जैन वह चतुर्थ वर्ष में श्वेता लिम्बात प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोविन्द मेघवाल, महबूब शेख, निकिता मेनारिया, जया मेघवाल, प्रियंका माली, नीलेश खराड़ी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
