जयपुर। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने पाली जिले के रानी थाना इलाके में संचालित एक नकली देशी घी के कारखाने में गुरुवार रात स्थानीय पुलिस व रसद विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। मौके से 2500 लीटर नकली देशी घी बरामद किया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एम एन ने बताया कि पाली जिले में नकली घी बनाये जाने का कारखाना संचालित होने की आसूचना पर आईजी श्री प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल, महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार को रवाना किया गया।

टीम ने प्राप्त सूचना को विकसित कर पुष्टि की। इसके बाद गुरुवार को डीएफओ पाली व थाना रानी पुलिस टीम को साथ लेकर स्टेशन रोड स्थित पार्श्व फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापा मारा गया। फैक्ट्री से करीब 2500 लीटर नकली की बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में घी नकली होने की आशंका पर रसद विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिये गये। फैक्ट्री में मिले सामान को जप्त कर नष्टीकरण योग्य बदबूदार घी को नष्ट किया गया।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल, महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार की विशेष भूमिका रही, वहीं टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। एसएचओ थाना रानी मय टीम एवं रसद विभाग की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
————
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
