दौसा। थाना सैंथल पुलिस की टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी में एक यूपी नंबर के मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब की 112 पेटियां बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.40 लाख रुपए है। पुलिस ने शराब और ट्रक जप्त कर लिया है।
एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अवैध शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत व सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन एवं एसएचओ सैंथल घासीराम के नेतृत्व में टीम गठित कर नेशनल हाईवे 148 पर नाकाबंदी की गई।
झेरा मोड बापी से एक यूपी नंबर के आईशर केन्ट्रा गाड़ी में गोभी से भरे कट्टों की आड़ में तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 112 कार्टन बरामद किये गये। थाना पुलिस ने अवैध शराब से लोड गाड़ी को आबकारी एक्ट में जप्त कर लिया। अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
About Author
You may also like
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न के आरोप पर घमासान : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को घेरा
कन्हैयालाल हत्याकांड : अपराध की प्रकृति आतंकी कृत्य, लंबी हिरासत जमानत का आधार नहीं—राजस्थान हाईकोर्ट का विधि-सम्मत विश्लेषण
एशियाड के मैदान पर तिरंगे का स्वर्णिम परचम: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक की आतिशी पारियों ने ढाया कहर
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
