
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 42वें निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन विवाह समारोह का शुभारंभ शनिवार को संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित परिसर सेवामहातीर्थ में प्रातः 11.15 बजे गणपति स्थापना के साथ होगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’, सह संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में इस दो- दिवसीय विवाह समारोह में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रान्तों के 51 जोड़े हमसफर बनेंगे। गणपति पूजा के बाद हाड़ा सभागार में मेहंदी व हल्दी की रस्म अदायगी होगी।
इस दौरान जोड़ों के धर्म माता – पिता व परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। शाम को 7 बजे महिला संगीत का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आज संस्थान के करीब 120 सेवाभावी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। समस्त व्यवस्थाओं को अंतिमरूप दे दिया है। वर-वधु और उनके परिजन तथा विवाह समारोह में शामिल होने वाले अधिकांश अतिथि उदयपुर पहुंच गए है।

About Author
You may also like
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
