
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फर्जी वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि “लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा जरूरी है।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर उन्होंने एक महीने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन चुनाव आयोग से की गई पारदर्शिता की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि “अब डुप्लिकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं, जो गंभीर सवाल खड़े करते हैं।”
दूसरी ओर, बीजेपी सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि “कांग्रेस चुनाव हार रही है, इसलिए बहाने बना रही है।” उन्होंने कहा,
“वो महाराष्ट्र हार गए, वो हरियाणा हार गए और अब उन्हें पता है कि बंगाल में भी हार होगी। इसलिए वे वोटर लिस्ट और ईवीएम को मुद्दा बना रहे हैं।”
क्या फर्जी वोटर लिस्ट बनेगी बड़ा चुनावी मुद्दा?
चुनाव नजदीक आते ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा गर्माता जा रहा है। कांग्रेस इसे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मामला बता रही है, जबकि बीजेपी इसे राजनीतिक रणनीति कह रही है। ऐसे में देखना होगा कि यह बहस संसद में क्या मोड़ लेती है और चुनाव आयोग इस पर क्या कदम उठाता है।
About Author
You may also like
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
