चूरू। चूरू कस्बे में स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन में लावारिस अवस्था में मिले 10 लाख रुपए लौटा कर ईमानदारी का परिचय देने वाले ई-मित्र संचालक रैगर बस्ती निवासी बालकिशन रसगनिया को एसपी जय यादव द्वारा आज अपने कक्ष में प्रशंसा पत्र सौंप सम्मानित किया गया।
एसपी यादव ने बताया कि बुधवार को ई-मित्र संचालक बालकिशन रसगनिया कैश जमा कराने पीएनबी के एटीएम मशीन रूम में गए थे। तब उनकी नजर एटीएम मशीन के ऊपर रखे पैकेट पर गई। जिसमें 500 रुपये की 10 गड्डियों के दो पैकेट दिखे। बिना समय गंवाए बालकिशन तुरंत बैंक मैनेजर महेश मेहता के पास गए और उन्हें पूरी घटना बताई।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज और बैंक स्टाफ की पहचान पर 10 लाख रुपए की रकम चूरू के वाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली की होना पाया। कुछ ही घण्टों में वाहिद अली भी घबराया हुआ बैंक पहुंच गया। बैंक मैनेजर ने वाहिद के डॉक्यूमेंट देख पूरा वाकया बता रकम उन्हें लौटा दी।
————-
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे: कोई तो तिलिस्म था, जिसने पारस को पारस बना दिया
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
