-वर्ष 2012 में सिणधरी पुलिस ने 1300 कार्टून अवैध शराब व बीयर से भरा ट्रेलर पकड़ा था, घटना के वक्त से ही फरार था आरोपी

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में वांछित 5000 के इनामी अभियुक्त ओंकार मल गुर्जर पुत्र रामू उर्फ रामलाल निवासी गांव सिरोही, थाना चंदवाजी, जिला जयपुर ग्रामीण को जयपुर के कुकर खेडा मंडी से डिटेन किया। आरोपी को टीम ने गुरुवार को सिणधरी थाना पुलिस को सौंप दिया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध श्री दिनेश एमएन ने बताया कि आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के सुपरविजन एवं एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों एवं वांछित अपराधियों के बारे में आसूचना संकलन के लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में रवाना की गई है।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि इसी दौरान टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल व कांस्टेबल श्रवण कुमार को सूचना मिली कि बालोतरा जिले के सिणधरी थाने में आबकारी एक्ट में 12 साल से फरार चल रहा इनामी अभियुक्त ओंकार मल गुर्जर दिल्ली से जयपुर आ रहा है।
सूचना पर एएसपी विद्या प्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा, कृष्ण गोपाल, कांस्टेबल श्रवण कुमार, अरुण कुमार व कुलदीप सिंह की टीम द्वारा कुकर खेडा मंडी से देर रात आरोपी को डिटेन किया गया। रात को आरोपी को थाना विश्वकर्मा जयपुर में निगरानी में रख थाना सिणधरी पुलिस को सूचना दी गई, जिसे गुरुवार को थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि 5 अक्टूबर 2012 को थाना सिणधरी पुलिस ने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी कर गुजरात नंबर के एक ट्रक से शराब और बीयर के 1300 कार्टून जप्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी बालोतरा द्वारा 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।
एडीजी ने बताया कि इस कार्रवाई में एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश का कुशल नेतृत्व व हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल व कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार व कुलदीप सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।
—————-
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
