नई दिल्ली। केंद्र ने सोमवार को 1988 के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख (चीफ) बनाया है। सरकार ने अपने आदेश में यह जानकारी दी। वह पंजाब कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। गोयल का कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा हो रहा है।
1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा अपने ऑपरेशनल और जासूसी स्किल के लिए जाने जाते हैं। वह वर्तमान में पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) और कैबिनेट सचिवालय (एसआर) में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
पंजाब कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत कुमार गोयल ने 2019 से रॉ प्रमुख का पद संभाला था। जून 2019 में, गोयल ने रॉ के प्रमुख के रूप में अनिल धस्माना की जगह ली थी।
कई एक्सटेंशन के साथ रॉ चीफ के रूप में गोयल का सफल कार्यकाल रहा। गोयल के कार्यकाल में देश ने 2019 में पाकिस्तान पर बालाकोट एयरस्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण धारा 370 को निरस्त किया और नामित पाकिस्तानी और खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की।
About Author
You may also like
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदयपुर के फोटोग्राफर्स की अनूठी पहल: मांझी के घाट पर किया पौधारोपण, लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
जो प्रेम से भरा हो, वही अमीर : प्रशांत अग्रवाल
सवीना कृषि उपज मण्डी का कार्मिक 24 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तत्कालीन सचिव के नाम पर वसूली जा रही थी बंधी
ले लो पार्षद का टिकट ले लो… हमसे लोगे तो सीधे मेयर बनोगे!
उदयपुर को मिली पर्यावरण अनुकूल ई-बसों की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शुभारंभ, पहले चरण में 33 बसें सड़कों पर उतरीं
