द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा CA फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार सीए फाइनल में जयपुर के विशेष काबरा ने 33वीं रैंक हासिल की है। जयपुर की प्रिया अग्रवाल की 42वीं और आयुष कटारिया की 44वीं रैंक रही।
इंटरमीडिएट में जयपुर की हर्षिका ने देशभर में 16वीं, प्रणव धूत ने पाई 21वीं और अजमेर के अश्मित जैन ने 25वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि CA फाइनल एग्जाम में देशभर में कुल 13,430 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। ऐसे में उम्मीदवार द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CA इंटरमीडियट परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल करने वाले अस्मित जैन(18) पूत्र कमलेश जैन अजमेर के केकड़ी के रहने वाले हैं। अस्मित जैन की इस सफलता पर पूरे घर में खुशी की लहर है। पिता कमलेश जैन की केकड़ी में ही एक कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। वहीं, मां एक निजी स्कूल में टीचर हैं।
About Author
You may also like
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बंटवारा 1947 : असग़र वजाहत के कालजयी नाटक से रूपहले पर्दे तक, विभाजन का अनकहा दर्द और अनअटैच्ड औरतों की त्रासदी
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
