
उदयपुर। यदि आपकी सेवा में दम है। ईमानदारी है तो लोग आपको याद रखते हैं। सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन करते हैं। ऐसे ही शिक्षा विभाग के कर्मचारी नेता रतन सिंह सिसोदिया का उनके रिटायरमेंट पर कर्मचारियों ने दिल खोलकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राजस्थान शिक्षा विभागीय बैंक कर्मचारी संघ के संरक्षक लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने विभाग में और संगठन में सेवक के रूप में कार्य किया। राठौड़ कर्मचारी नेता रतन सिंह सिसोदिया के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। कर्मचारी संघ के संभाग महामंत्री कमल प्रकाश बाबेल ने बताया कि 36 वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर कर्मचारी नेता रतन सिंह सिसोदिया का उनके द्वारा संगठन में दिए गए योगदान को लेकर अभिनंदन किया गया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी में संघ के अध्यक्ष अनिल पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक शिवजी, विशेष अतिथि संयुक्त निदेशक पुष्पेंद्र शर्मा एवं पूर्व निदेशक भरत मेहता, सुंदर कटारिया एवं सुंदर जैन थे। समारोह में तहसील झाडोल के मांगीलाल मेघवाल, फलासिया से सुरेंद्र पंडित, सलूंबर से रामलाल मेघवाल, वल्लभनगर से प्रेम मेनारिया,जयसमंद सराडा से दीपेश, बड़गांव सक नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने सिसोदिया का अभिनंदन किया।

इसके अतिरिक्त बैंक चौराहे पर कमल कुमावत, विमल कालानी, मनोज वैष्णव, अशोक सिंघवी, शेखरजी, कर्मचारी तिराहा, मावा गणेश हाथीपोल नवयुग मंडल आदि ने भी सिसोदिया का अभिनंदन किया।
About Author
You may also like
-
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन : मेवाड़ के आंगन में गूंजा सेवा और शौर्य का सम्मान, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पिता की स्मृति में शुरू किया नया राष्ट्रीय अलंकरण
-
हिन्दुस्तान ज़िंक : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवा सशक्तिकरण से 10 लाख से अधिक युवाओं को बनाया सशक्त
-
अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स दिवस : दिव्यांगों को आत्मसम्मान लौटा रहा है उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान
-
मोहनलाल को दादा साहब फाल्के, शाहरुख खान बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार
-
ब्रेन ईटिंग अमीबा : केरल में फैलता ख़तरा और इलाज की कठिन लड़ाई