CA फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 का रिजल्ट : जयपुर के विशेष काबरा ने 33वीं, प्रिया अग्रवाल की 42वीं, आयुष कटारिया की 44वीं रैंक

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा CA फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार सीए फाइनल में जयपुर के विशेष काबरा ने 33वीं रैंक हासिल की है। जयपुर की प्रिया अग्रवाल की 42वीं और आयुष कटारिया की 44वीं रैंक रही।

इंटरमीडिएट में जयपुर की हर्षिका ने देशभर में 16वीं, प्रणव धूत ने पाई 21वीं और अजमेर के अश्मित जैन ने 25वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि CA फाइनल एग्जाम में देशभर में कुल 13,430 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। ऐसे में उम्मीदवार द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CA इंटरमीडियट परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल करने वाले अस्मित जैन(18) पूत्र कमलेश जैन अजमेर के केकड़ी के रहने वाले हैं। अस्मित जैन की इस सफलता पर पूरे घर में खुशी की लहर है। पिता कमलेश जैन की केकड़ी में ही एक कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। वहीं, मां एक निजी स्कूल में टीचर हैं।

(Visited 37 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply