
शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रयास लाए रंग
नगर निगम उदयपुर की सीमा का विस्तार, 1.05 लाख से अधिक जनसंख्या सम्मिलित
उदयपुर। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निगम उदयपुर के सीमा क्षेत्र का विस्तार कर दिया है। अब नगर निगम उदयपुर में 1.05 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं। यह कदम राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के तहत उठाया गया है, जिसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और उनके राजस्व ग्रामों को नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है।
नवीन सीमा क्षेत्र में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों और उनके संबंधित राजस्व ग्रामों में बडगांव, बडी, बेदला, भुवाण, सापेटिया, शोभागपुरा, सीसारमा, बलिचा, डाकन कोटडा, सवीना, देवाली, तीतरडी, देबारी, भोइयों की पंचोली, बेडवास, कलडवास, कानपुर और अन्य कई क्षेत्रों के ग्राम शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों का कुल क्षेत्रफल और जनसंख्या 1.05 लाख से अधिक है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह आदेश जारी किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में इन नए ग्रामों का समावेश होने से उदयपुर शहर की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों में और गति मिलेगी।
राज्य सरकार के इस कदम से नगर निगम उदयपुर के विकास और नागरिक सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : रंगमंच पर मर्यादा का रुदन : जब लक्ष्मण की मूर्च्छा ने उदयपुर की आंखें भिगो दीं
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत : जहां गूंजने थे शंख और ढाक के बोल, वहां बिखर गईं सिसकियां और मातम
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
