
दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। बुधवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को नेता चुना गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
बीजेपी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी की है।
रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनके नाम की घोषणा के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
About Author
You may also like
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
