
जयपुर। राजस्थान सरकार ने अपने बजट 2025 में आम जनता और युवाओं को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में पत्नी के साथ खरीदी जाने वाली 50 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी में 0.5% की छूट की घोषणा की है, जिससे अब प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता हो जाएगा।

सरकार ने अगले एक साल में सरकारी क्षेत्र में 1.25 लाख नई भर्तियों और प्राइवेट सेक्टर में 1.5 लाख नई नौकरियों का वादा किया है। रोजगार सृजन के इन कदमों से युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बजट में बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी खुशखबरी है। अब 150 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही, लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएंगी। जिन घरों में जगह की कमी है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट के जरिए बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा, 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
परिवहन के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की घोषणा की गई है। जयपुर से बीआरटीएस सिस्टम हटाया जाएगा और मेट्रो के नए फेज पर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे।
पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भर्ती होगी। अगले एक साल में 1500 हैडपंप और 1000 ट्यूबवेल्स लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट कम करने में मदद मिलेगी।
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 10 लाख नए परिवारों को जोड़ा जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सस्ते अनाज की सुविधा मिल सके।
बजट भाषण की शुरुआत करते हुए दीया कुमारी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले बजट की 73% घोषणाओं को पूरा कर दिखाया है।





































About Author
You may also like
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
