
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देर रात दो बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। यह कॉल शुक्रवार रात 12:45 और 12:50 पर पुलिस कंट्रोल रूम को आया, जिसमें अज्ञात शख्स ने मुख्यमंत्री को धमकाया।
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कॉल दौसा की विशिष्ट कारागार श्यालावास जेल से की गई थी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जेल पर छापा मारा और आरोपी से मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड बरामद किया।
8 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
दौसा के एडिशनल एसपी और नांगलराजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता के नेतृत्व में करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में केवल एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन कोई अन्य संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
दूसरी बार एक ही जेल से धमकी
खास बात यह है कि इसी जेल से पिछले साल जुलाई माह में भी मुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल किया गया था। इस बार धमकी देने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत बंद एक कैदी निकला, जो अलवर का रहने वाला है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा और इसका उद्देश्य क्या था।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और जेल की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : भीलवाड़ा, डूंगरपुर और डीडवाना में रिश्वत लेते तीन अधिकारी और दो दलाल गिरफ्तार
सियासी मजबूरी या चुनावी जोश? उदयपुर भाजपा में ‘दिल’ मिले न मिले, जीत के जश्न में हाथ मिलाना पड़ा
ममता की हार में कांग्रेस की जीत? क्षेत्रीय क्षत्रप के कमजोर होने से इंडिया गठबंधन में अब सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर होगी कांग्रेस
प्रदेश के छोटे खान मालिकों को बड़ी राहत: अब उदयपुर और अजमेर में ही मंजूर होंगे 5 हेक्टेयर तक की माइंस के प्लान
