उदयपुर में हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग और टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

उदयपुर। आज अलीपुरा रज़ा गार्डन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उदयपुर और राजसमंद जिले के हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग और टीकाकरण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में हज कमेटी ऑफ राजस्थान के निर्देशानुसार 2025 में हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।

13 अप्रैल को होगा हज ट्रेनिंग प्रोग्राम
13 अप्रैल 2025, रविवार को अलीपुरा मस्जिद कमेटी द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को हज के अरकान की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में इस्लामिक विद्वान हाजियों को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक हज के धार्मिक कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

20 अप्रैल को टीकाकरण और मेडिकल प्रमाण पत्र वितरण
20 अप्रैल 2025 को राजस्थान स्टेट हज कमेटी के तत्वाधान में उदयपुर जिला चिकित्सा अधिकारी और उदयपुर हज कमेटी द्वारा हाजियों का टीकाकरण किया जाएगा और उन्हें आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

विदेशी मुद्रा की व्यवस्था
हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए विदेशी मुद्रा की व्यवस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की गई है। 20 अप्रैल से यह सुविधा उदयपुर के चेतक सर्किल और पटेल सर्किल ब्रांचों पर उपलब्ध होगी। हाजियों को कम से कम 2000 सऊदी रियाल लेकर जाना अनिवार्य होगा, जबकि अधिक रियाल के लिए ट्रावेल कार्ड की व्यवस्था की गई है।

हज यात्रा की तारीखें और फ्लाइट्स
इस वर्ष हज यात्रा के लिए फ्लाइट्स जयपुर से मदीना के लिए 1 मई से 8 मई 2025 तक उड़ान भरेंगी, जबकि वापसी की तारीख 16 जून से 28 जून 2025 तक होगी। इस वर्ष हज यात्रा का समय 47 से 53 दिन तक का होगा।

बैठक में इसरार मोहम्मद, मुस्ताक अली, सरफराज अहमद, नासिर खान, फारूक खान, हनीफ शैख, यहाया अली, रईस खान, अशफाक खान, अली असगर, मकबूल अहमद, फीरोज शैख, मोहम्मद हारुन, बाबू खान, सरफराज गुमानी और मोहम्मद अयूब डायर सहित अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे।

(Visited 55 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply