
उदयपुर। जहां आँखें दुनिया को नहीं देख सकतीं, वहां भी मुस्कानें रोशनी फैलाने का हौसला रखती हैं। इसी उजास भरे उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय ओरल हाईजीन दिवस के अवसर पर राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय, अम्बामाता, उदयपुर में शुक्रवार को एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में हिना डेंटल क्लिनिक, गोवर्धन विलास की डॉ. हिना एम. एवं डॉ. शिवानी ने विशेष रूप से ब्लाइंड स्कूल के विद्यार्थियों के दाँतों की जांच की। नन्हें हाथों ने जब ब्रश थामा और कानों ने दंत स्वच्छता की बातें सुनीं, तब एक नई जागरूकता ने जन्म लिया—बिना देखे भी खुद की देखभाल की कला सीखने की।
डॉक्टरों ने न केवल बच्चों के दांतों की जांच की, बल्कि उन्हें ब्रश करने की सही तकनीक, मौखिक स्वच्छता के महत्व और खानपान की आदतों पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समझाया कि यदि मुंह की सफाई उपेक्षित रह जाए, तो इसका असर शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है।
विद्यालय प्रशासन, शिक्षक और बच्चे—सभी ने इस प्रयास को दिल से सराहा। किसी ने ठीक ही कहा है, “दृष्टि नहीं तो क्या, जब दिशा सही हो।” यह शिविर उन विशेष बच्चों के लिए एक ऐसा स्पर्श था, जिसने उन्हें स्वास्थ की नई राह दिखाई—स्पर्श से, स्नेह से और संवेदनशीलता से।
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
