भरतपुर । कुलदीप जघीना हत्याकांड में भरतपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को जिला स्पेशल टीम ने धौलपुर जिले में महिला का वेश धरकर रह रहे हत्या के आरोपी राहुल उर्फ भोला पुत्र जगदीश जाट निवासी ऊंचा नगला थाना चिकसाना को गिरफ्तार किया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 12 जुलाई को आमोली टोल पर कुछ बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी थी।
इस मामले में फरार चल रहे बदमाश राहुल उर्फ भोला जाट के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेषाअधिकारी आईपीएस बृजेश ज्योति, एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा के सुपरविजन ने टीम गठित की गई है।
एसपी कच्छावा ने बताया कि गठित टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आगरा-धौलपुर हाईवे पर स्थित हिनौता चौकी के पास किसी साधन के इंतजार में खड़े आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया।
महिला का धारण किया आरोपी राहुल जाट खुद को छुपाते हुए खड़ा था और किसी साधन से कहीं भागने की तैयारी में था। जिसे डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा धौलपुर से डिटेन कर थाना हैलेना पुलिस को सौंपा गया। आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपी, हथियार, उपयोग में लिए गए संसाधनों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान में आस्था का महासंगम : महिलाओं को बांटे गए छाते, वस्त्र और जल कलश; रोगियों के बीच हुआ फल वितरण
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
