देश-दुनिया के प्रमुख खबरें यहां पढ़िए…पूरे भारत में दिखाई दिया चंद्र ग्रहण, भारत की हॉकी टीम ने चौथी बार जीता एशिया कप

चंद्रमा पर पूर्ण ग्रहण : 82 मिनट तक ब्लड मून, पूरे भारत में दिखाई दिया

साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ, कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट। इसमें से 82 मिनट तक ब्लड मून यानी पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ गई, जिससे चांद लाल-नारंगी रंग में दिखा। 2018 के बाद पहली बार ऐसा लंबा और पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के हर हिस्से से दिखाई दिया। ग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता था, दूरबीन से और भी स्पष्ट नज़ारा मिला।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता हीरो एशिया कप, विश्वकप के लिए क्वालीफाई

 

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता। आठ साल बाद भारतीय टीम को मिली सफलता, पिछली बार 2017 में ढाका में जीता था कप। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में सुखजीत, दिलप्रीत (2 गोल) और अमित रोहिदास ने गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप 2026 (नीदरलैंड और बेल्जियम) के लिए क्वालीफाई किया। हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को ₹3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को ₹1.5 लाख इनाम देने की घोषणा की।

टीएमसी नेता का विवादित बयान, बीजेपी ने की निंदा

मालदा की सभा में टीएमसी नेता बख्शी ने प्रवासी मज़दूरों पर बयान देने वाले भाजपा विधायक शंकर घोष को निशाने पर लेते हुए धमकी भरे शब्द कहे। बीजेपी ने इसे धमकाने और हिंसा की राजनीति करार दिया।

अमेरिकी टैरिफ़ पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अमेरिका के टैरिफ़ का कड़ा जवाब देने की अपील की। कहा- “मोदी जी हिम्मत दिखाइए, 75% टैरिफ़ लगाइए, देश तैयार है।”

वेटिकन में पहली एलजीबीटीक्यू+ तीर्थ यात्रा

रोम में 1,400 लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़ों में ऐतिहासिक एलजीबीटीक्यू+ तीर्थ यात्रा में हिस्सा लिया। यह आयोजन वेटिकन के जुबली ईयर का हिस्सा है।

जापान के पीएम शिगेरू इशिबा का इस्तीफ़ा

संसदीय चुनावों में हार के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने पद छोड़ दिया। गठबंधन सरकार पहले ही निचले सदन में बहुमत खो चुकी थी।

रूस के हमलों के बाद ज़ेलेंस्की की अपील

रूस के रातभर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सहयोगियों से पेरिस में बनी सहमति लागू करने की मांग की।

जीएसटी पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- हमने पहले ही कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी ने आठ साल पहले दो स्लैब की सिफ़ारिश की थी, जबकि मोदी सरकार ने जनता को लूटने का काम किया।

रूस का यूक्रेन की सरकारी इमारत पर हमला

कीएव स्थित मुख्य सरकारी इमारत को रूस ने निशाना बनाया। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा- “पुतिन आतंक फैला रहे हैं, सहयोगियों को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।”

(Visited 54 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply