फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। नवरात्रि महापर्व की पावन वेला पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में इस बार भक्तिमय उल्लास की अनोखी छटा बिखरेगी। सोमवार प्रातः 9:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में माता रानी के दरबार में विधिविधान से घट स्थापना होगी। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि माँ का भव्य श्रृंगार कर नौ कन्याओं का पूजन संपन्न किया जाएगा। मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से दुल्हन-सा सजा दिया गया है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन माँ के अलग-अलग रूपों का श्रृंगार होगा और चारों पहर की आरती के साथ वातावरण में भक्ति रस गूंजेगा। श्रद्धालुओं के लिए यह नौ दिन माँ की कृपा का अनुपम अवसर रहेंगे।
भजन संध्या में गूंजेंगे जयकारे
कालका माता मित्र मंडल की ओर से 25 सितम्बर, गुरुवार को रात्रि 8 बजे से 13वीं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक शंभू धनगर और हर्ष सुथार अपनी झांकियों और मधुर भजनों के माध्यम से भक्तों को माँ की भक्ति में सराबोर करेंगे। संध्या का संचालन रमेश वैष्णव करेंगे और आर.के. मिक्सर के रामजी की ओर से इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

नवरात्रि के इन पावन दिनों में कालका माता मंदिर का हर कोना माँ के जयकारों और भक्तों की आस्था से गूंजेगा।
About Author
You may also like
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
