
उदयपुर। फॉरएवर हेल्प संस्था, जोधपुर के संस्थापक लियाकत खान वारसी अपनी वंदे भारत सद्भावना यात्रा के तहत शनिवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री सर्कल में स्टाफ और विद्यार्थियों से मुलाकात की और गुरुद्वारे के ज्ञानी जी से भी भेंट की।
इस अवसर पर वारसी ने बताया कि उनकी यह सद्भावना यात्रा देश में सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम, भाईचारा और संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने, आपस में झगड़े न करने, सभी का सम्मान करने, मानसिक तनाव से दूर रहने, अनुशासन बनाए रखने और अच्छी पढ़ाई कर करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
लियाकत खान वारसी इस यात्रा के दौरान अपने दोपहिया वाहन से देश के कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और उनकी यात्रा अभी जारी है।
विद्यालय प्राचार्य फिरदौस खान, धीरज छाजेड़ और श्रीमती धारा राठौर ने वारसी का स्वागत किया और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
About Author
You may also like
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
